Homeआरतीबालकृष्ण जी की आरती। balkrishna ji ki aarti

बालकृष्ण जी की आरती। balkrishna ji ki aarti

भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की इस बालकृष्ण जी की आरती को परम श्रद्धा के साथ गाते हुए भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान करें

बालकृष्ण जी की आरती।

बालकृष्ण जी की आरती।

बालकृष्ण जी की आरती

आरती बालकृष्ण की कीजै ।

अपनों जनम सुफल करि लीजै ।

श्रीयशुदा को परम दुलारौ ।

बाबा की अखियन कौ तारो ।

गोपिन के प्राणन को प्यारौ ।

इन पैं प्राण निछावर कीजै ।

आरति बालकृष्ण की कीजै ॥

बलदाऊ कौ छोटो भैया ।

कनुआँ कहि कहि बोलत मैया ।

परम मुदित मन लेत बलैया ।

यह छवि नयनन में भरि लीजै ।

आरति बालकृष्ण की कीजै ॥

श्री राधावर सुघर कन्हैया ।

ब्रजजन कौ नवनीत खवैया।

देखत ही मन नयन चुरैया।

अपनो सरबस इनकू दीजे ।

आरती बालकृष्ण की कीजै ।।

तोतरि बोलनि मधुर सुहावै ।

सखन मधुर खेलत सुख पावै।

सोई सुकृती जो इनकूं ध्यावै ।

अब इनकूं अपनो करि लीजै।

आरती बालकृष्ण की कीजै।।

Read this – श्री जगदीश जी की आरती।om jai jagdish ji ki aarti.