vishva paryavaran divas 2021,पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है उद्देश्य

4 Min Read

World Environment Day2021: Saturday 5 June

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1972 में वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने की घोषणा की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लॉन्च किया गया था। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था।

पर्यावरण दिवस का महत्व

पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है,जिसमें पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण के रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता खोजती है। विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का पर्यावरण संरक्षण के प्रतिसबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।जिसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाने के लिए व पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताने के किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना तथा उनका निवारण करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम व उद्देश्य

vishva paryavaran divas 2021,पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है उद्देश्य

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का विषय पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है। इसलिए पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की बहाली का संकल्प लेना चाहिए। संपूर्ण मानव जाति का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। अतः स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। प्रकृति को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर कुछ संकल्प करने होंगे। जिसमें वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं और पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें।

तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित न करें, पानी का दुरुपयोग न करें और उपयोग के बाद इसे बंद कर दें। बिजली का बेवजह उपयोग न करें, उपयोग के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरण बंद रखें। कूड़े को कूड़ेदान में ही फेंके और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, इससे प्रदूषण नहीं होगा। प्लास्टिक/पॉलीथीन का प्रयोग बंद करें, इसकी जगह पेपर बैग या बैग का प्रयोग करें। जानवरों और पक्षियों के प्रति दयालु रहें, निकट काम के लिए साइकिल का उपयोग करें।

पिछले 10 वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस 2021: पारिस्थितिकी तंत्र बहाली

विश्व पर्यावरण दिवस 2020: जैव विविधता

विश्व पर्यावरण दिवस 2019: वायु प्रदूषण

विश्व पर्यावरण दिवस 2018: beat plastic pollution

विश्व पर्यावरण दिवस 2017 –
“connecting people to nature

विश्व पर्यावरण दिवस 2016 –
“दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में शामिल हों ”।

विश्व पर्यावरण दिवस 2015 –
“One world, one environment.

विश्व पर्यावरण दिवस 2014 –
“Small islands are developed states “or” SIDS “and” raise your voice, not sea level. “”

विश्व पर्यावरण दिवस 2013 –
“Think, eat, save “and the slogan was” Decrease your foodprint. “

विश्व पर्यावरण दिवस 2012 –
“Green Economy: Why has it included you? “


विश्व पर्यावरण दिवस 2011 –
“forest: Nature at your service. “

Share This Article