जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना ही काफी नहीं है सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने अच्छे तरीके से कार्य करते हैं। जीवन में सभी लोग सफल होना चाहते हैं किंतु अपनी कुछ आदतों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। हम कुछ सरल आदतों तथा जीवन में स्मार्ट तरीके से कार्य करके अपनी समृद्ध सफलता को ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चार अच्छी आदतें जो आपको जीवन में अपनानी चाहिए दुनिया की चार बेस्ट सेलर बुक से।
1. जो जिम्मेदारी नहीं लेते वह विश्वसनीयता खो देते हैं।
Book name- 30 life principles.)
जो लोग किसी भी तरफ अपना पक्ष रखने से डरते हैं वह मौका आने पर अपनी बात से पलट जाते हैं ऐसे लोग अपनी विश्वसनीयता खो देते हैं। कुछ लोग जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। तथा हर बात के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं। ऐसे लोग संघर्ष की जगह सुरक्षा पसंद करते हैं। वह बदलाव से डरते हैं। जो लोग अपने उसूलों पर टिके होते हैं वह हर दुख तकलीफ को कबूल करते हैं। तथा ऐसे लोग जो अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझते तथा जिम्मेदारी नहीं लेते वे धीरे-धीरे अपनी विश्वसनीयता खो देते हैं। इसलिए कभी भी अपना पक्ष रखने से ना डरे ताकि आपको अपनी बात से पलटना नहीं पड़े। और जिम्मेदारी लेना सीखें। जीवन में कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से दूर नहीं भागना चाहिए।
2. खुद से पूछिए क्या यह वाकई महत्वपूर्ण है।
Book name.- life lessons.
99% मामलों में झगड़े महत्वहीन बातों से शुरू होते हैं। और अक्सर देखा जाता है कि जब तक शांति स्थापित होती है तब तक दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा चुके होते हैं। दोनों ही पक्ष झगड़े से तनावग्रस्त रहते हैं। दोनों के मतभेद नहीं सुलझ पाते और दोनों को ही अगली लड़ाई में इस्तेमाल करने के लिए नए मुद्दे मिल जाते हैं तो एक बार खुद से सवाल करें कि क्या यह वाकई महत्वपूर्ण है। तो अबकी बार जब भी किसी से मतभेद हो तब एक बार अवश्य सोचें कि क्या ऐसा करना जरूरी है।
3. नज़र मिला कर बात करेंगे तो इमानदार दिखेंगे।
Book name – working with difficult people.
यदि कोई व्यक्ति बात करते वक्त सीधे आपकी आंख में नहीं देखता तो आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि यह क्या छिपाने की कोशिश कर रहा है। या किस बात से डर रहा है। जब आप नजरें मिलाने से डरते हैं तो आप अपनी छवि खराब कर लेते हैं इससे लोगों को यह पता चलता है कि आप डरे हुए हैं। आपको हमेशा नजरें मिलाकर बात करना चाहिए इससे पता चलता है कि आप ईमानदार है। तो अब आप जब भी किसी से बात करें तो हमेशा सामने वाले से नज़र मिलाकर बात करें।
4. काम करते रहिए हर डर आपसे दूर भाग जाएगा।
Book name. – daring greatly.
डर सफलता का दुश्मन होता है तथा यह है जिंदगी को छोटा कर देता है। जब आप बोलना चाहते हैं तो आप का डर है आपको बोलने नहीं देता। डर किसी ना किसी रूप में लोगों को जिंदगी में वह सब कुछ हासिल करने से रोकता है जो वह करना चाहते हैं। आप अगर डर को कम करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले डर के पीछे का कारण समझे। आप किस चीज से डर रहे हैं यह जाने। काम ऐसा अपना कर्म करते रहना चाहिए इससे डर दूर होता है। इसलिए जीवन में कभी भी कार्य करने में डर लगें तो इस डर के पीछे का कारण पता करें और आप सही कार्य कर रहे हैं तो इसमें डरने की कोई बात नहीं है। अपना काम करते रहिये डर अपनें आप दूर हो जाएगा।
में आशा करता हूँ की आप को यह जानकारी पसंद आई होगी। धन्यवाद।