इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाए यह 7 सुपर फूड या ऐसे खाद्य पदार्थ जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन खाद्य पदार्थों से आपके शरीर में रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा उत्पन्न होती हैं। खाद्य पदार्थों का सेवन स्वस्थ रहने में सहायक होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे 7 सुपर फूड के बारे में जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं।
1. आंवला (Gooseberry)

आंवले में विटामिन सी होता है यह वजन घटाने तथा बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल अथवा धात्रीफल कहा गया है। आंवला खून को साफ करता है। और मधुमेह तथा जलन की समस्या में भी राहत देता है। आंवला शरीर में वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में सहायक होता है। आंवला आंखों की समस्या और मोतियाबिंद में भी फायदेमंद होता है। आंवले का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रक्त वाहिनी को संकुचित होने से रोकता है जिससे रक्त दबाव या ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। आंवले का प्रयोग नसों की कमजोरी को दूर करता है। आंवले का सेवन शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है।
2. सेब (Apple)🍎

सेव गुणकारी फल होता है यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है। सेव में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं यही कारण है कि डॉक्टर रोजाना सेव का इस्तेमाल करने के लिए बोलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सेव त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, मानसिक विकार और हाई ब्लड प्रेशर में लाभ दिलाता है। सेव का इस्तेमाल आंखों की रोशनी को बढ़ाता है तथा पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है। सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग और हृदय मजबूत होते हैं। यह विद्यार्थियों के लिए स्मरण शक्ति या दिमागी शक्ति बढ़ाने का स्रोत है।
3. बादाम (Nuts)

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना 8 से 10 बादाम भिगोकर खाना चाहिए। बादाम में मौजूद विटामिन ई से दिमाग की क्षमता और स्मरण शक्ति तेज होती है। इसके सेवन से ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती। गर्भावस्था में बादाम का सेवन करने से बच्चे का विकास सही ढंग से होता है और इम्यूनिटी पावर बढ़ती हैं। बदाम का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। मादा में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए हमारे शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बदाम एक अच्छा स्रोत है।
4. अलसी (Linseed)

अलसी omega-3 से युक्त होती है। इसका सेवन स्वस्थ रहने में सहायक होता है। अलसी में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड ,विटामिन B1, vitamin B6, मैग्नीशियम ,सेलेनियम, फाइबर ,प्रोटीन ,आयरन, कॉपर और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में एमिनेम पावर बढ़ाने में मदद करते हैं। अलसी का उपयोग वजन को कम करने, झुर्रियों को कम करने, कैंसर के खतरे को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और ताकत बढ़ाने में किया जाता है।
5. पपीता (papaya)

पपीते में विटामिन ए विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह वजन घटाने तथा इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। पपीते में विटामिन ए तथा विटामिन सी के अलावा नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, पोटेशियम, फाइबर, फोलेट ,कैल्शियम और कॉपर पाए जाते हैं। पपीते में कुछ मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। पपीते का उपयोग करने से वजन नियंत्रित रहता है। इम्यूनिटी पावर बढ़ती है और आंखों की सेहत में सुधार होता है। इसके अलावा पपीते के इस्तेमाल से पाचन तंत्र सही रहता है।
6. लहसुन (garlic)

लहसुन में अच्छे औषधीय गुण होते हैं। यह कोलेस्ट्रोल तथा रक्तचाप नियंत्रित रखता है। यदि आप प्रतिदिन लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन का इस्तेमाल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिनका खून गाढ़ा होता है। यह ब्लड क्लोटिंग को रोकता है और कौन को साफ करता है। लहसुन के इस्तेमाल से कील मुहांसों की समस्या भी दूर होती है। लहसुन और के गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसका नियमित उपयोग करने से अनेक लाभ मिलते हैं। यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ इंफेक्शन को भी दूर करता है।
7. चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह बालों के लिए अच्छा है और इसका रस वजन कम करने में मदद करता है। चुकंदर का नियमित इस्तेमाल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है और कमजोरी दूर होती है। इसलिए यदि किसी के शरीर में खून की कमी है और चक्कर आते हैं तो उसे चुकंदर का इस्तेमाल करना चाहिए। चुकंदर के सेवन से मूत्र संबंधी परेशानी, कब्ज, सूजन सिर दर्द आदि में राहत मिलती है।