Homeविश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world's most dangerous bird.

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world’s most dangerous bird.

पक्षियों की दुनिया में अनेक विभिन्नताए पाई जाती है। कुछ पक्षी हमें अच्छे लगते हैं तो कुछ हमें डरा सकते हैं। यहां पर हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी के बारे में जो आपको मार भी सकता है। तो आइए जानते हैं इस विचित्र पक्षी के बारे में

1.विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी है – केसोवरी( cassowary)

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world's most dangerous bird.
Cassowary.

केसोवरी बहुत खतरनाक पक्षी होता है। यह शुतुरमुर्ग तथा एमू के बाद आने वाला तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है। केसोवरी एक सर्वभक्षी पक्षी होता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे केसोवरी को दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना गया है।

केसोवरी पक्षी के पंख होते हुए भी यह उड़ नहीं सकता क्योंकि इसके पंख इसका वजन लेकर उड़ने में असमर्थ होते हैं।

केसोवरी तेरने की कला में निपुण होता है यह नदी नालों में आसानी से तैर तथा दौड़ सकता है।

यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। तथा यह आसानी से 2 मीटर तक उछल सकता है।

केसोवरी शर्मीले पक्षियों की श्रेणी में आता है यह आमतौर पर जंगल में छिपे रहते हैं तथा इन्हें देख पाना मुश्किल होता है।

इसके पंजे अत्यधिक नुकीले तथा मजबूत होते हैं जिनका उपयोग या मिट्टी को खोदने में करता है। तथा इनकी सहायता से यह आसानी से शिकार करता है।

यह सेब,फल तथा किवी फलो को आसानी से निगल सकता है।

अगर आप कैसोवरी पक्षी के अत्यधिक नजदीक जाते हैं तो यह बिना डरे आप पर हमला कर सकता है। तथा आपकी जान भी ले सकता है। जब इनको लगता है कि कोई इनको नुकसान पहुंचाना चाहता है तो यह किसी पर भी हमला कर सकते हैं।इनको विश्व में उपस्थित किसी भी पक्षी प्राणी से खतरनाक माना जाता है।

2.अफ्रीकी शुतुरमुर्ग। African ostrich.

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world's most dangerous bird.

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग विश्व के सबसे बड़े पक्षी होते हैं। यह पक्षी भी उड़ नहीं सकते। अरब शुतुरमुर्ग के विलुप्त हो जाने के पश्चात अफ्रीकी शुतुरमुर्ग एकमात्र बची हुई प्रजाति है। देखने में मनोरंजक हो सकते हैं किंतु यह खतरनाक होते हैं। जब इनको अपने आसपास या वातावरण में कोई खतरा महसूस होता है तो यह हमला कर सकते हैं।

शुतुरमुर्ग की बड़ी-बड़ी टांगे उसका सबसे मुख्य हथियार होती है। यह मजबूत होती है तथा इनमें सिर्फ दो पंजे पाए जाते हैं। इन शक्तिशाली पैरों की मदद से अपने शिकारियों को पीछे छोड़ सकते हैं तथा शेर और तेंदुए पर भी पावरफुल किक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अफ्रीकी शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया में उपस्थित किसी भी जीव के अंडे से बड़ा होता है।

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world's most dangerous bird.
Ostrich.

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं तथा कुछ ही सेकंड में शिकार की जान ले सकते हैं। यह अपने ऊपर खतरा अथवा हमला होते देख शिकारी पर भी हमला कर देते हैं तथा अपने मजबूत पैरों से पावरफुल किक का इस्तेमाल करते हैं और कुछ ही सेकंड में शिकारी को मार देते हैं अथवा घायल कर देते हैं।

3. European herring gull . यूरोपियन हैरिंग गिल

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी। world's most dangerous bird.
European herring gull .

यह पक्षी देखने में अच्छा लगता है किंतु यह मनुष्य के लिए खतरा उत्पन्न करता है क्योंकि यह आवासीय क्षेत्रों में घोंसला बनाता है। यह मनुष्य पर तब हमला करते हैं जब यह भीड़भाड़ वाले इलाकों से भोजन हथियाने की कोशिश करते हैं। यह भोजन चुराने तथा मनुष्य पर हमला करने के लिए कुख्यात है। हैरिंग गिल के हमलों से गंभीर चोटें लगती है।

यह घोसलो के मौसम के दौरान अधिक आक्रामक हो जाते हैं तथा अधिक हमले करते हैं। इन पक्षियों से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि यह टीम में हमला करते हैं। अगर यह पक्षी अकेला है और उकसाया जा रहा है तो यह अन्य पक्षों से भी मदद मांगता है जिससे हमेशा टीम में हमला करते हैं अतः इनसे अपने सुरक्षा बनाकर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -