rose coconut barfi या गुलाब नारियल की बर्फी नारियल बर्फी का ही एक प्रकार होता है।rose coconut barfi इण्डियन डेजर्ट रेसिपीज की एक बहुत प्रसिद्ध और आसान रेसिपी है। rose coconut barfi की रेसिपी में आपको नारियल के स्वाद के साथ-साथ गुलाब की खुशबू का मजा भी मिलता है।
rose coconut barfi( गुलाब नारियल बर्फी) नारियल को कद्दूकस करके दूध में पकाकर बनाई जाती है। इसमें गुलाब की खुशबू के लिए रोज एसेंस का प्रयोग किया जाता है। rose coconut barfi की रेसिपी भी अन्य बर्फी की तरह ही जमा कर सर्व की जाती है।
rose coconut barfi( गुलाब नारियल बर्फी) को बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। अगर आपके पास कद्दूकस किया हुआ नारियल है तो आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। तथा इस स्वादिष्ट बर्फी का मजा आप व्रत में भी ले सकते हैं।
rose coconut barfi (गुलाब नारियल बर्फी) बनाने के लिए सामग्री।
दूध (milk) 🥛- 1 लीटर
कच्चा नारियल-1
खोया – 100 ग्राम
चीनी- 75 ग्राम
पिस्ता चूरा – मनचाही मात्रा मे
रोज एसेंस – दो बूंद
लाल रंग – तीन बूंद
चांदी के वर्क – आवश्यकतानुसार।
rose coconut barfi (गुलाब नारियल बर्फी) बनाने की विधि।
गुलाब नारियल बर्फी(rose coconut barfi) बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा नारियल छीलकर रख लें। और साथ में खोया भी कस ले। दूध में में कसे हुए नारियल को डालकर उबालें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें खोया डालकर भुने। जब खोया भून जाए तो इसमें चीनी और पिस्ता मिलाएं। अब इसे थोड़ी देर और भुने। इसके बाद इसमें दो बूंद रोज एसेंस मिला ले। इसमें से आधा मिश्रण अलग निकालकर चिकनी ट्रे में जमा दे। शेष बचे हुए मिश्रण में लाल रंग मिलाएं। रंग को पूरी तरह से मिलने के बाद इसे ट्रे में मिश्रण के ऊपर जमाए। चांदी के वर्क लगाकर इसको जमने दे। जमने के पश्चात इसको चौकोर काट ले। आप इसे मनचाहे आकार में काट सकते हैं। तो अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट गुलाब नारियल बर्फी (rose coconut barfi) अब आप इसे मेहमानों को सर्व कर सकते हैं तथा इसे व्रत में भी उपयोग में ले सकते हैं।
अगर आप चाहे तो rose coconut barfi के पूरे मिश्रण में लाल कलर मिलाकर लड्डू के आकार में भी बना सकते हैं। ये खाने तथा देखने में अत्यधिक स्वादिष्ट लगते हैं।

मैं आशा करता हूं कि आपको यह rose coconut barfi की रेसिपी पसंद आई होगी धन्यवाद।