HomesportsIPL 2021: 292 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

IPL 2021: 292 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

IPL 2021 की नीलामी 18फरवरी को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली है। नीलामी में 164 भारतीय खिलाड़ी तथा 125 विदेशी खिलाड़ी होंगे और 3 खिलाड़ी सहयोगी देशों के होंगे। इस बार आईपीएल परिषद ने खिलाड़ियों की संख्या में कमी की है

आठ टीमें अपनी 61 स्थानों के लिए बोली लगाएगी

-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सर्वाधिक 13 रिक्त स्थान है बेंगलुरु 13 खिलाड़ियों को खरीद सकता है जो सर्वाधिक होंगी। किंग्स इलेवन पंजाब के पास सर्वाधिक 53 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 करोड़ 75 लाख हैं, जोकि बाकी टीमों से कम है इसलिए हैदराबाद केवल 3 खिलाड़ियों को खरीद सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 22 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि है यह 7 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार हरभजन सिंह और सुरेश रैना को रिलीज किया है।

दो करोड़ की प्राइस वाले खिलाड़ी-

हरभजन सिंह, केदार जाधव, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ इन चारों खिलाड़ियों को दो करोड़ की बेस प्राइस पर रखा गया है।

डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी-

डेढ़ करोड़ की प्राइस में 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है

एक करोड़ की प्राइस वाली खिलाड़ी-

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव व हनुमा विहारी एक करोड़ की प्राइस के वर्ग में है।

सबसे कम प्राइस सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर रखे गए हैं अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

सर्वाधिक बेस प्राइज में विदेशी खिलाड़ी-

जेसन रॉय मार्क वुड, सैम बिलिंग्स लियम प्लंकेट, मोईन अली तथा बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन है।

आई पी एल 2021 की नीलामी चेन्नई में 18 फरवरी 2021 को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी।

अब तक के 13बार आईपीएल हो चुका है सबसे पहले आईपीएल संस्करण 2008 में शुरू हुआ था तब शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल जीता था तथा सर्वाधिक बार मुंबई इंडियंस में 5 बार जीता है। तथा सर्वाधिक बार उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार रह चुकी है।

आईपीएल विजेता टीमें

  • 2008-राजस्थान रॉयल्स-
  • 2009-डेक्कन चार्जर्स
  • 2010-चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2011- चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2012-कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2013-मुंबई इंडियंस
  • 2014-कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2015-मुंबई इंडियंस
  • 2016-सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2017-मुंबई इंडियंस
  • 2018-चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019-मुंबई इंडियंस
  • 2020-मुंबई इंडियंस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -