अंतरिक्ष में अनेकों रहस्य है। खगोल वैज्ञानिकों को यूरेनस ग्रह से एक्स-रे की किरणों की रोशनी आती हुई दिखाई दी है। general of geophysical रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार यह दावा किया गया है कि नासा ने चंद्र स्पेस टेलीस्कोप से 2002 तथा 2017 मे अवलोकन के बाद रिपोर्ट तैयार की गई है। हालांकि सनी तथा बृहस्पति ग्रह भी सूर्य के कारण एक्स-रे विकिरणो का उत्सर्जन करते हैं। यह उसी प्रकार से हैं जैसे पृथ्वी की सतह के द्वारा सूर्य की रोशनी को चारों तरफ बिखेर दिया जाता है। यूरेनस की एक्स-रे विकिरण सूर्य के प्रकाश के बिखरने का नतीजा नहीं है। इसका स्रोत हीं कौतुहल का विषय बना हुआ है।
यूरेनस ग्रह से एक्स-रे विकिरण निकलने की दो वजह है।
1.यूरेनस ग्रह के छल्लो से ग्रह के पास के वातावरण मे मौजूद आवेशयुक्त कण जैसे इलेक्ट्रॉन और प्रोटोन मे टकराव होने से एक्स रे विकिरण निकल सकती है।
2.एक्स रे विकिरण यूरेनस ग्रह के ऑरोर से भी आ सकती है। इसमे विस्तृत शोध की जरूरत बताई गई है।
यूरेनस का असामान्य अक्ष जिस पर वह घूमता है और उसका मैग्नेटिक फील्ड वैज्ञानिकों के सामने जटिलता उत्पन्न कर रहा है।अन्य ग्रहो की अपेक्षा यूरेनस अपने अक्ष के समान्तर घूर्णन करता है। इसके झुकाव के कारण यूरेनस ग्रह का मैग्नेटिक फील्ड भी इसके अक्ष से हटकर है।